कायस्थ समाज रायपुर की पत्रिका “चित्रांशोत्सव” कायस्थ समाज की महान विभूतियों में प्रकाशित परिचय

डॉ. आदर्श श्रीवास्तव

समर्पित समाजसेवी और कायस्थ मीडिया के सशक्त स्तंभ

डॉ. आदर्श श्रीवास्तव समाज सेवा और तकनीकी नवाचार का अनूठा संगम हैं। छात्र जीवन से ही समाज सेवा में सक्रिय रहते हुए, आपने समाजशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की और तभी से अपने ज्ञान व अनुभव को समाज के हित में समर्पित किया है।

कायस्थ समाज के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले डॉ. श्रीवास्तव विभिन्न कायस्थ संगठनों यथा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख- श्री चित्रगुप्त पीठ प्रांतीय मीडिया प्रभारी- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं विभिन्न कायस्थ संगठनों में मीडिया प्रभारी के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आपकी सक्रिय भागीदारी समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

तकनीकी दृष्टिकोण से भी आपने समाज को आधुनिक स्वरूप देने का प्रयास किया है। वेबसाइट डेवलपमेंट के क्षेत्र में कुशलता के साथ कार्य करते हुए, आपने कायस्थ समाज की ऑनलाइन उपस्थिति को सशक्त किया है।

वर्ष 1995 में आपने कायस्थ युवक-युवतियों वैवाहिक पत्रिका का प्रकाशन आरंभ किया। वर्ष 2002 से आपने इंटरनेट के माध्यम से वैवाहिक जानकारियां, श्री चित्रगुप्त जी - धार्मिक जानकारियां और सामाजिक संदेश प्रसारित करना प्रारंभ किया।

सोशल मीडिया के आगमन से आपने कायस्थ समाज को डिजिटल युग से जोड़ दिया है। वेबसाइट, फेसबुक पेज, ग्रुप और व्हाट्सएप के माध्यम से एक लाख से अधिक कायस्थ बंधु आपसे सीधे जुड़े हुए हैं। आपकी सक्रियता ने "कायस्थ मीडिया" को एक नई पहचान दी है। सामाजिक गतिविधियां अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंच रही हैं, जिससे समाज संगठित हो रहा है।